देश का पहला बिटकॉइन एटीएम जब्त, 1.8 लाख रुपए कैश समेत को-फाउंडर गिरफ्तार

बिना मंजूरी के देश का पहला बिटकॉइन एटीएम शुरू करने के आरोप में यूनोकॉइन टेक्नोलॉजी के को-फाउंडर हरीश बीबी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। हरीश को सात दिन के लिए जेल भेजा गया है। इसके साथ एटीएम मशीन को भी जब्त किया गया है। यूनोकॉइन ने दावा किया था कि इसके जरिए बिटकॉइन की खरीद और बिक्री की जा सकती है। यूनोकॉइन और इसकी यूनिट यूनोडेक्स के ग्राहक हर रोज एटीएम से एक हजार से 10 हजार रुपए तक कैश जमा और निकासी कर सकते थे। 

पुलिस ने बताया कि बेंगलुरु के पुराने एयरपोर्ट रोड स्थित एक मॉल में हरीश ने इस एटीएम को शुरू किया था। क्राइम ब्रांच ने यहां से 1.8 लाख रुपए कैश, एक टेलर मशीन, दो लैपटॉप, एक मोबाइल, तीन क्रेडिट कार्ड, पांच डेबिट कार्ड, एक पासपोर्ट समेत कई सामान जब्त किए। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे बिटकॉइन को लेकर किए जा रहे दावों से दूर रहें।

बैंकों के जरिए बिटकॉइन ट्रांजैक्शन की छूट नहीं : सरकार ने फरवरी में बैंकों और वित्तीय संस्थानों के जरिए बिटकॉइन और दूसरी क्रिप्टोकरंसी के लेन-देन पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सिर्फ वो ही यूजर क्रिप्टोकरंसी ट्रांजैक्शन कर पा रहे थे, जिनका विदेश में खाता है। ऐसे में यूनोकॉइन ने बिटकॉइन एटीएम का रास्ता निकाला था।

यूनोकॉइन क्या है : यूनोकॉइन ईथरियम, यूनोडेक्स रिपल और लाइनकॉइन समेत 30 दूसरी क्रिप्टोकरंसी में डील करता है। यूनोकॉइन के भारत में 13 लाख यूजर हैं। यूनोकॉइन के सीईओ और फाउंडर सात्विक विश्वनाथ का कहना था कि सरकार के बैन लगाने से पहले गिफ्ट कार्ड, बुक, सीडी गेम्स और बस टिकट खरीदने में बिटकॉइन का इस्तेमाल हो रहा था।अब भारतीय विदेश में ही इसका इस्तेमाल कर पाते हैं। विश्वनाथ के मुताबिक, ज्यादातर ग्राहक निवेश के तौर पर क्रिप्टोकरंसी खरीदते हैं। ताकि वैल्यू बढ़ने पर उसे बेचकर मुनाफा कमा सकें। सरकार के बैन लगाने के बाद यूनोकॉइन के यूजर की संख्या में 18% इजाफा हुआ है। दिसंबर 2013 में यूनोकॉइन की शुरुआत हुई थी।

Comments

Popular posts from this blog

驻西班牙使馆:拟为确有需要的留学生开通临时航班

“二师兄”高速路上调皮越狱 交警上演“捉猪记”

肺炎疫情与互联网时代 BBC记者假想2005年