ग्राहक एक महीने में सिर्फ 50 हजार निकाल सकेंगे; आपके पैसे का क्या होगा, 6 सवाल-जवाब में समझें
यूटिलिटी डेस्क. आरबीआई ने नकदी की कमी से जूझ रहे य स बैंक से पैसा निकालने की सीमा निर्धारित कर दी है। अब बैंक के खाताधारक एक महीने में अधिकतम 50 हजार रुपए ही निकाल सकेंगे। ऐसे में यस बैंक के ग्राहकों के मन में खाते से होने वाले ईएमआई, एसआईपी और इंश्योरेंस प्रीमियम जैसे भुगतानों को लेकर कई सवाल हैं। 6 सवाल-जवाब में समझें, इससे जुड़ी पूरी जानकारी... 1. जिन लोगों का यस बैंक में सै लरी अकाउंट है उनका क्या होगा? जवाब: अगर आपका सैलरी अकाउंट यस बैंक में है और सैलरी 50 हजार रु. से कम है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर सैलरी 50 हजार से ज्यादा है तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपका सैलरी, करंट या सेविंग कोई भी अकाउंट हो, फिलहाल ग्राहक 1 महीने में 50 हजार से ज्यादा नहीं निकाल सकेंगे। सैलरी अकाउंट के लिए आप कंपनी ( जहां नौकरी करते हैं) को किसी अन्य बैंक में अकाउंट खुलवाने के लिए कह सकते हैं। 2. अगर ईएमआई, एसआईपी या इंश्यो रेंस की किस्त 50 हजार से ज्यादा है तो क्या होगा? जवाब: 50 ह जार तक की किस्त में कोई समस्या नहीं होगी। अगर ईएमआई, एसआईपी या इंश्योरेंस की किस्त 50 हजार से ...